नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दसवीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा इच्छुक उम्मीदवार सुधार के लिए दे सकेंगे। मुख्य परीक्षा देना सभी के लिए अनिवार्य है। सीबीएसई ने कक्षा दसवीं में दो बोर्ड परीक्षा के लिए जून महीने में अधिसूचना जारी की थी।
दिल्ली के नरेला स्थित एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य सुचित्रा कत्याल ने बताया कि दो बार बोर्ड परीक्षा को लेकर कदम अंकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए उठाया गया है। इसे लेकर सीबीएसई पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। सेकेंड बोर्ड में सभी पास एवं योग्य छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा में से किसी भी तीन विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति है। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुआ है तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे छात्रों को आवश्यक पुनरावृत्ति श्रेणी में रखा जाएगा और वह अगले वर्ष फरवरी माह में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही ऐसे छात्र जिनकी मुख्य परीक्षा में कंपार्टमेंट आई है वह छात्र भी सेकेंड परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत परीक्षा दे सकेंगे। मुख्य परीक्षा के अलावा सेकेंड बोर्ड सीबीएसई की अच्छी पहल है। इसका लाभ छात्रों को मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।
-
कक्षा 12 वीं मुख्य परीक्षा की तारीख
तारीख
विषय
-17 फरवरी
बायोटेक्नोलॉजी
-18 फरवरी
फिजिकल एजुकेशन
-19 फरवरी
इंजीनियरिंग ग्राफिक्स
-20 फरवरी
फिजिक्स
-21 फरवरी
बिजनेस स्टडीज
-23 फरवरी
साइकोलॉजी
-26 फरवरी
भूगोल
-28 फरवरी
केमिस्ट्री
-2 मार्च
संस्कृत
-3 मार्च
लीगल स्टडीज
-9 मार्च
मैथ्स
-12 मार्च
इंग्लिश
-14 मार्च
होम साइंस
-16 मार्च
हिंदी
-18 मार्च
इकोनॉमिक्स
-20 मार्च
मार्केटिंग
-23 मार्च पॉलिटकल साइंस
-27 मार्च
बायोलॉजी
-28 मार्च
एकाउंट
-30 मार्च
हिस्ट्री
-4 अप्रैल
समाजशास्त्र
-
कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षा की तारीख
तारीख
विषय
-17 फरवरी
मैथ
-18 फरवरी
ऑटोमेटिव
-20 फरवरी
ब्यूटी एंड वेलनेस
-21 फरवरी
इंग्लिश
-25 फरवरी
साइंस
-27 फरवरी
संस्कृत
-2 मार्च
हिंदी
-7 मार्च
सोशल साइंस
ललित कौशिक