फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी के इंजन की टूटी कपलिंग, लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

Mon, 05 Oct 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग टूटने के  कारण गाड़ी एक घंटे तक ओल्ड रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कपलिंग को ठीक कर एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया। इसके चलते मेन लाइन पर गाड़ियों की लाइन लग गई।

बाद में पीछे लगी गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर एक से एक-एक कर निकाला गया। एक घंटे तक ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई। काफी संख्या में लोग मेट्रो से दिल्ली की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी में मेट्रो का लिया सहारा

गाड़ी संख्या 14211 आगरा-इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार सुबह 9:28 मिनट पर ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। बताया जाता है कि रास्ते में पलवल और बल्लभगढ़ स्टेशनों के बीच गाड़ी झटके देकर चल  रही थी।

लोको पायलट ने ओल्ड स्टेशन पर जब उतरकर देखा तो कपलिंग टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना पर रेलवेकर्मी लक्ष्मण कुमार और महेश मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कपलिंग को ठीक कर गाड़ी 10:30 बजे दिल्ली रवाना की गई।

मेन लाइन जाम होने के कारण इसके पीछे खड़ी आंध्रा एक्सप्रेस, बंगलूरू-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, कोसीकलां-गाजियाबाद शटल और राजधानी को एक-एक कर प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक के सी मीना का कहना है कि गाड़ी में समस्या पीछे से ही आ रही थी। फिलहाल उसे दुरुस्त कर गाड़ी चला दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें