फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बड़ौत के लिए महत्वपूर्ण 18 साल बाद इंटर-स्टेट एसी बस सेवा की वापसी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट बस अड्डे से मुख्यमंत्री ने परिवहन से जुड़ी तीन योजनाओं का किया शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को लगभग 18 वर्षों बाद इंटर-स्टेट एसी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू किया। यह सेवा पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक चलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने आधुनिक ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन सिस्टम (एएफसीएस) और डिजिटल टिकटिंग के लिए चलो एप को भी लॉन्च किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीटीसी और केनरा बैंक के बीच पूरे नेटवर्क में एएफसीएस लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही बस कंडक्टरों को ई-टिकट जारी करने के लिए पीओसी मशीनें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में कई और नए रूटों पर इंटर-स्टेट एसी बसें शुरू की जाएंगी, विशेषकर धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने लगभग 18 वर्षों तक अपनी बसें अन्य राज्यों में नहीं चलाईं, जबकि पड़ोसी राज्यों की बसें लगातार राजधानी में चलती रहीं। अगर निजी बसें दिल्ली में चल सकती थीं तो हमारी सरकारी बसें क्यों नहीं?



पारदर्शिता और जवाबदेही की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने एएफसीएस और चलो एप की शुरुआत को पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में अहम पहल बताया। उन्होंने कहा आज हम सिर्फ बसों और मशीनों का उद्घाटन नहीं कर रहे, बल्कि एक नए सिस्टम की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें हर यात्री का किराया सीधे डीटीसी के खाते में जाएगा। इससे न केवल राजस्व बढ़ेगा, बल्कि भ्रष्टाचार और राजस्व चोरी पर भी अंकुश लगेगा। नई टिकटिंग मशीनें नकद, यूपीआई, कार्ड और यूनिवर्सल क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा देंगी। केनरा बैंक के सहयोग से डीटीसी को फिलहाल 3000 आधुनिक मशीनें मुफ्त में मिली हैं। ‘चलो एप’ के जरिए यात्री डिजिटल टिकट बुक कर सकेंगे और उन्हें किराये पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।



स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में कदम

सीएम ने कहा कि नई बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जो प्रदूषण घटाने में मदद करेंगी। उन्होंने नंद नगरी में हाल ही में स्थापित दिल्ली के पहले ऑटोमेटेड प्रदूषण जांच केंद्र का भी उल्लेख किया, जिससे अब व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को प्रदूषण जांच के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में और रूट जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन




इंटर-स्टेट बस सेवा का रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली–बड़ौत एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा कश्मीरी गेट से शुरू होकर खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी बॉर्डर, बागपत और सरूरपुर होते हुए बड़ौत तक जाएगी। बसें रोजाना निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। दिल्ली से बड़ौत जाने वाली बसें सुबह 4:50, 5:20 और 5:50 बजे तथा शाम को 5:00, 5:30 और 6:00 बजे रवाना होंगी। वहीं, बड़ौत से दिल्ली के लिए सुबह 7:00, 7:30 और 8:00 बजे, और शाम को 7:30, 8:00 और 8:30 बजे बसें चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें