बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देकर रात आईएसआई का एक जासूस गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुर्जा का रहने वाला है। यह जासूस भारत की खुफिया जानकारी आईएसआई को दे रहा था। इसे क्राइम ब्रांच, स्वाट व कोतवाली देहात पुलिस की टीम ने मिलकर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से प्रतिबंधित मेरठ कैंट का नक्शा व अन्य प्रतिबंधित दस्तावेज, एक मोबाइल व 2540 रुपए बरामद हुए हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो की उससे पूछताछ करने के लिए आ रही है।
आरोपी का नाम खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का रहने जाहिद बताया जा रहा है। आज शनिवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम उससे पूछताछ करने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक जाहिद के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जाहिद के बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपये होना बताया गया। पुलिस ने भी उसके बैंक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। शनिवार को सुरक्षा एजेंसी बैंकों से संपर्क करेंगी।
सूत्रों ने बताया है कि आईबी, एटीएस की टीम के पास सूचना आई थी कि जाहिद मेरठ समेत कई कैंट इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की आईएसआई को भेज रहा है। जाहिद से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। उसके पास मेरठ कैंट की गोपनीय जानकारी मिली।
देर रात तक जाहिद के पास एक लैपटॉप और मोबाइल मिला है। इसी के जरिये आईएसआई को सूचनाएं भेजना बताया गया। इसका पता लगते ही बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में आईजी मेरठ रामकुमार ने इसकी जानकारी ली।
इससे पहले मेरठ में ही आर्मी जवान कंचन सिंह को खुफियां जानकारी देने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कार्रवाई उसके पूछताछ के आधार पर किया गया है।