फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intelligence Alert :  खुफिया अलर्ट- केजरीवाल पर हो सकता है हमला, खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर

Wed, 15 Jan 2025 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एजेंसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। एजेंसियों ने दावा किया कि पंजाब के खालिस्तान समर्थक केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की आशंका में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। एजेंसियों ने दावा किया कि पंजाब के खालिस्तान समर्थक केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं। एजेंसियों ने केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की है। 

विज्ञापन


फिलहाल, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अरविंद केजरीवाल को मौजूदा वक्त में जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इस अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा में और इजाफा हो सकता है। पुलिस इस मामले में जानकार जुटाने में जुट गई है। 

खबरों के मुताबिक केजरीवाल पर हमले की फिराक में दो-तीन लोगों को पंजाब में देखा गया है। एजेंसियों को आशंका है कि ये लोग दिल्ली का रुख कर सके हैं या कर चुके हैं और केजरीवाल को निशाना बना सकते हैं। 
विज्ञापन


एजेंसियों को संदेह है कि इसके पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ हो सकता है जो दिल्ली के साथ पंजाब में कानून व्यवस्था को चुनौती देना चाहती है। फिलहाल एजेंसियां इस मुताल्लिक और जानकारी जुटाने के प्रयास में हैं।  

कोई प्रतिक्रिया नहीं...
खुफिया एजेंसियों ने भले ही अलर्ट जारी कर दिया हो लेकिन इसे लेकर केंद्र सरकार या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एजेंसियों ने इंडियन मुजाहिदीन की ओर से केजरीवाल को खतरे को लेकर अलर्ट किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें