फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी, कही देश के टुकड़े करने की बात

Fri, 23 Aug 2019 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी मिली है। चांदनी चौक जिले के भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजन धीमान के मोबाइल पर किसी ने व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर धमकी दी। मैसेज में लिखा है कि जल्द ही पीएम मोदी पर बड़ा हमला होगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर को खाली करने और खालिस्तान को आजाद करने की बात लिखी गई थी। 

विज्ञापन


आरोपी ने भारत के छह टुकड़े जल्द होने की बात भी लिखी है। राजन ने मामले की सूचना सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को दे दी। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल समेत तमाम खुफिया एजेंसियां इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, राजन धीमान परिवार के साथ ए-ब्लॉक, शास्त्री नगर सराय रोहिल्ला में रहते हैं। वह चांदनी चौक जिले से भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। राजन की पत्नी शास्त्री नगर से भाजपा की निगम पार्षद के अलावा सदर-पहाड़गंज जोन की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। पुलिस को दी शिकायत में राजन ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने दफ्तर में थे। 
विज्ञापन


इस बीच उनके मोबाइल पर 92-3156267120 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। उन्होंने मैसेज नहीं देखा तो वीडियो और ऑडियो कॉल आने लगी। व्यस्त होने के कारण राजन ने उस नंबर पर कुछ देर में बात करने के लिए लिख दिया। इसके बाद लगातार  कॉल आती रही। कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। 

मैसेज में प्रधानमंत्री मोदी को मारने और उन पर बड़ा हमला करने की बात लिखी थी। इसके बाद कई मैसेज आए, जिनमें लिखा था कि जम्मू कश्मीर और खालिस्तान को जल्द आजाद कर दो। इसके अलावा भारत के छह टुकड़े होने की बात भी लिखी थी। 

मैसेज भेजने वाले ने अपने फोन नंबर स्टेट्स पर पाकिस्तान नॉर्दन लाइफ इंफेंट्री आर्मी लिखा हुआ था। स्टेट्स पर एके-47 की फोटो भी अपलोड थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नंबर को पाकिस्तान का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें