फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सेना और सैनिकों का अपमान’ दीवार पर नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय की दीवार पर सेना के बारे में आपत्तिजनक वाक्य और पेंटिंग बनाए जाने का मामला सामने आया है। पेंटिंग में सैन्यकर्मी के बूट के नीचे एक शख्स को दिखाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही एक अन्य पेंटिंग में सैन्यकर्मी के चेहरे का कंकाल बनाया गया है और इन्हें नरभक्षी बताया गया है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने इसे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का मामला बताकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।

शिकायतकर्ता ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग ने गत 25 फरवरी को मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त को एक शिकायत दी।
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि दिल्ली सचिवालय की दीवार पर सेना के खिलाफ पेंटिंग बनाई गई है। शिकायतकर्ता ने पेंटिंग के फोटोग्राफ भी सौंपे हैं।
विज्ञापन

देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना के तहत यह सब किया है

विवेक गर्ग ने बताया कि सेना के खिलाफ जिस तरह की पेंटिंग बनाई गई है। इसके पीछे आतंकियों की गहरी साजिश है। उन लोगों ने देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना के तहत यह सब किया है।

विवेक के मुताबिक पेंटिंग में सेना के बूट के नीचे एक शख्स को दिखाया गया है और इस पेंटिंग में कॉफिन आर्मी लिखा गया है। वहीं दूसरी पेंटिंग में सेना की टोपी पहने चेहरे का कंकाल बनाया गया है।

जिसमें कैनीबैल्जिम लिखा हुआ है। विवेक का कहना है कि  इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने की जरूरत है और ऐसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें