फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक 14 फरवरी तक अपलोड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक 30 फीसदी स्कूलों ने नहीं किया अंकों को अपलोड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के अंक 14 फरवरी तक अपलोड करने को कहा है। सीबीएसई ने पाया है कि अब भी तीस फीसदी स्कूल ने अंकों के अपलोड के कार्य को पूरा नहीं किया है। ऐसे में बोर्ड ने दोहराया है कि वह दसवीं व बारहवीं के प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन, आंतरिक ग्रेड को अपलोड करने के कार्य को पूरा कर लें। मालूम हो कि सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से इस संबंध में स्कूल प्राचार्यों को एक परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ स्कूल सही डेटा भरने की प्रक्रिया में हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सही डेटा भरने की यह प्रक्रिया 14 फरवरी के बाद उपलब्ध नहीं होगी। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि तय तिथि तक आंतरिक ग्रेड, प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाए। मालूम हो कि बोर्ड ने स्कूलों को दसवीं व बारहवीं के प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित करने को कहा था। इसके साथ ही स्कूलों को साथ-साथ इनके अंकों को भी अपलोड करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें