फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Illegal Mining: अवैध खनन पर निगरानी के लिए दिल्ली-यूपी को फरमान, NGT ने लिया मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान

Sat, 11 Oct 2025 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

एनजीटी ने दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यमुना में हो रहे अवैध खनन पर रोक के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश प्रशासन को संयुक्त रूप से कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। यमुना में अवैध रेत खनन से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेकर एनजीटी ने इस मामले में सुनवाई शुरू की थी।

विज्ञापन


न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने उत्तर प्रदेश खनन विभाग द्वारा दाखिल हलफनामे पर विचार किया। पीठ ने जिला खनन अधिकारी को अगली सुनवाई से एक दिन पहले एनजीटी के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई का हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को दिल्ली-उत्तर प्रदेश संयुक्त अंतरराज्यीय टास्क फोर्स के लिए नामित अधिकारियों की सूची पेश करने का निर्देश दिया गया। पीठ ने संयुक्त टास्क फोर्स को संयुक्त निरीक्षण और बैठकें आयोजित करने का भी आदेश दिया तथा सभी कार्रवाइयों और बैठकों की कार्यवृत्ति प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन


एनजीटी ने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित रिपोर्ट को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इन सभी निर्देशों के साथ मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें