फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्कूल और खेल परिसरों में लावारिस कुत्तों के प्रवेश पर रोक के निर्देश, आयोजित होंगे जागरूकता सत्र

Tue, 30 Dec 2025 01:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों और खेल परिसरों में लावारिस कुत्तों के प्रवेश रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए है। इसमें सुरक्षा संबंधी नियम उठाने से लेकर छात्रों और कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों और खेल परिसरों में लावारिस कुत्तों के प्रवेश रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए है। इसमें सुरक्षा संबंधी नियम उठाने से लेकर छात्रों और कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। वहीं निदेशालय ने शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपे जाने की प्रकाशित खबर को भ्रामक बताया और स्पष्ट किया कि इस तरह के कोई निर्देश जारी नहीं किए है।

विज्ञापन


निदेशालय के अनुसार स्कूल चारदीवारी, गेट और फेंसिंग को मजबूत करेंगे। प्रत्येक संस्थान में नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। जिसकी जानकारी प्रवेश द्ववार पर प्रदर्शित करनी होगी। जीवों के व्यवहार को लेकर छात्रों और कर्मचारियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित और मामले को रिपोर्ट करना होगा। लावारिस कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए 24 घंटे सातों दिन सुरक्षाकर्मियों को तैनात करना होगा। साथ ही स्टेडियम और स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में यह व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें