फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हवलदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर हुआ निलंबित, 'लिफाफा' है वजह  

Thu, 01 Aug 2019 09:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शाहदरा जिले में हवलदार की शिकायत पर इंस्पेक्टर राजीव विमल को निलंबित करने का मामला सामने आया है। मामला गीता कॉलोनी थाने का है। इस मामले में हवलदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला गत जून महीने का है। गीता कॉलोनी थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार छुट्टी पर थे। थाने का काम एटीओ राजीव विमल देख रहे थे। इस दौरान एक युवती ने बिल्डर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को पकड़ लिया था। आला पुलिस अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बिल्डर को गिरफ्तार किया जाए।

इस कारण बिल्डर को छोड़ दिया गया। उसी रात एक लिफाफा आया। लिफाफा करीब तीन दिन तक हवलदार कपिल के पास रहा। लिफाफे में करीब एक लाख 23 हजार रुपये थे। हालांकि, बाद में लिफाफा लौटा दिया गया। युवती ने जिस जगह पर दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था, जांच में पता चला कि उस जगह पर बिल्डर था नहीं। इस कारण बिल्डर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हवलदार ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयान दिया था कि, इंस्पेक्टर राजीव विमल ने कहा था कि एक बंदा आएगा और वह एक पैकेट देगा, वह ले लेना। हालांकि, आरोप है कि हवलदार ने खुद रिश्वत ली थी। एसीपी गांधी नगर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें