फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन खत्म करने वाले विदेशियों से पूछताछ शुरू, पासपोर्ट जब्त कर रही है दिल्ली पुलिस

Sat, 18 Apr 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में जमात के लिए आए विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त करना शुरू कर दिया है। साथ ही क्वारंटीन पीरियड खत्म करने वाले विदेशियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मरकज में आए 22 बांग्लादेशियों का भी पता लगा है। पुलिस बांग्लादेशियों से सख्त पूछताछ करेगी। पुलिस इनका क्वारंटाइन पीरियड का खत्म होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये पता लगा है कि देश में इस समय करीब दो हजार विदेशी हैं जो तब्लीगी मरकज में आए थे। पुलिस ने विदेशियों का पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि ज्यादातर विदेशियों के पासपोर्ट जिले के एसडीएम के पास हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा क्वारंटीन पीरियड खत्म करने वाले विदेशियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है। 

साकेत स्थित क्वारंटीन सेंटर से दो दिन पहले दो विदेशियों को छुट्टी दे दी गई थी। इन विदेशियों को अपराध शाखा अपने साथ ले गई थी। अपराध शाखा के ही एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विदेशियों से पूछताछ व पासपोर्ट जब्त करने के लिए अपराध शाखा की द्वारका यूनिट को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि क्वारंटीन सेंटर से अगर किसी विदेशी व जमाती का क्वारंटीन पीरियड खत्म हो तो इसकी जानकारी अपराध शाखा को दी जाए। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि मरकज मामले में दर्ज एफआईआर में विदेशियों के खिलाफ जल्द ही कुछ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। 

एक तो विदेशी टूरिस्ट वीजा के नाम पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए, दूसरा विदेशियों ने खुद के बीमार होने की जानकारी न तो उन्होंने अपनी एंबेसी को दी और न ही भारत सरकार को दी। इससे देश में कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ा।  

मौलाना साद ने मांगी एफआईआर की कॉपी 

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज के मौलाना मोहम्मद साद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में सहयोग कर रहे हैं। मौलाना साद की ओर से दिल्ली पुलिस के दो नोटिस का जवाब दिया गया है। सहयोग करने के लिए ही नोटिस का जवाब दिया है। पहले नोटिस में कहा गया था वह क्वारंटीन में हैं और दूसरे नोटिस के जवाब में कहा गया था कि स्टाफ क्वारंटीन में है। ये कहना है कि मौलाना साद के वकील मुजीब उर रहमान का। मुजीब उर रहमान ने मीडिया को बयान जारी कर ये बात कही।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को जो पत्र लिखा गया है उसमें मौलाना साद के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में कहा गया है कि नोटिस का जवाब देकर मौलाना साद जांच में शामिल हो गए हैं। इस लिहाज से उन्हें एफआईआर की कॉपी दी जाए, ताकि एफआईआर में जोड़ी नई धाराओं का पता लग सके। मौलाना साद हमेशा सहायता करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें