फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की वीवीआईपी सोसायटी में 14वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

Sat, 07 Nov 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • इकलौते बेटे को सोता छोड़कर हिंडन एयरपोर्ट से पत्नी को लेने चले गए थे पिता
  • दरवाजा खोल बालकनी में पहुंचा मासूम, स्टूल पर चढ़कर इधर-उधर देखते वक्त गिरा
विज्ञापन
तेजस... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम तेजस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान पिता नवनीत शरण इकलौते बेटे को सोता छोड़कर हिंडन एयरपोर्ट के कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात पत्नी कोमिला को लेने गए थे। आननफानन मासूम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, वीवीआइपी सोसायटी के टावर-के स्थित फ्लैट नंबर 1402 में रहने वाले नवनीत शरण नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी कोमिला स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं। कोमिला की ड्यूटी हिंडन एयरपोर्ट स्थित कोविड वार्ड में लगी हुई है। शुक्रवार शाम नवनीत अपने इकलौते बेटे तेजस (4) को घर में छोड़कर पत्नी को लेने हिंडन एयरपोर्ट चले गए। शाम करीब छह बजे तेजस नींद से जागा और शीशे का दरवाजा खोलकर बालकनी में पहुंच गया। बताया गया कि तेजस बालकनी में रखे प्लास्टिक के स्टूल पर चढ़ गया और इधर-उधर झांकने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर तेजस 14वीं मंजिल से नीचे आ गिरा। मासूम के जमीन पर गिरते ही सोसायटी के गार्ड और लोग मौके पर दौड़ पड़े।

साढ़े चार फुट की बाउंड्री के ऊपर से गिरा तेजस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, फ्लैट की बालकनी में साढ़े चार फुट की सीमेंटेड रेलिंग है। बच्चों की सुरक्षा के हिसाब से ही इतनी ऊंची रेलिंग बनाई गई है लेकिन तेजस बालकनी में रखे स्टूल पर चढ़कर हादसे का शिकार हो गया। कार्यवाहक एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा प्रतीत हो रहा है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इकलौते लाल की मौत से माता-पिता का बुरा हाल
तेजस माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों ही बड़े लाड-प्यार से तेजस को रखते थे। नवनीत शरण अक्सर बेटे को साथ लेकर ही बाहर निकलते थे लेकिन शुक्रवार को बेटे को सोता देख वह अकेले ही पत्नी को लेने हिंडन एयरपोर्ट चले गए। जब वह लौटे तो बेटे के साथ हादसे का पता लगते ही उनके होश उड़ गए। आननफानन बेटे को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन

सावधानी रखकर बचा सकते हैं हादसा

  • अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रह रहे हैं तो बालकनी में जाल जरूर लगवाएं।
  • घर पर बच्चे को अकेला छोड़कर कभी नहीं जाएं।
  • जाल लगाते समय बालकनी में किसी तरह की स्पेस न छोड़ें।
  • फ्लैट के अंदर बच्चों का अलार्म जरूर लगाएं।
  • अगर पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं तो बच्चे को किसी की देखरेख में छोड़कर जाएं।
  • कोशिश करें अपने फ्लैट की बालकनी की ग्रिल को ऊंचा करा दें।
  • जिस घर में बच्चे हो उसकी बालकनी में भूलकर भी कुर्सी या स्टूल न छोड़े।
  • अगर मजबूरी में बच्चे को फ्लैट में छोड़कर जाए तो सभी दरवाजे लॉक कर दें।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
  • फरवरी 2020 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसेल सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय की मौत।
  • जून 2020 : सिहानी गेट क्षेत्र की बहुमंजिला गुलमोहर सोसायटी से गिरकर कारोबारी की मौत।
  • जुलाई 2020 : इंदिरापुरम में साया जेनिथ हाउसिंग सोसायटी में 22वीं मंजिल से गिरकर बीबीए छात्र की मौत।
  • अगस्त 2020 : एटीएस सोसायटी की छठवीं मंजिल से गिरकर युवती हुई घायल।
  • सितंबर 2020 : इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित क्लाउड-9 सोसायटी में 11वीं मंजिल से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत।
  • अक्टूबर 2020 : लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में चौथी मंजिल से गिरकर कर्मचारी की मौत।
  • अक्टूबर 2020 : क्रॉसिंग की पंचशील सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर नौकर की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें