फरीदाबाद से सटे फिरोजपुर झिरका में भाजपा में आपसी गुटबाजी तथा एक दूसरे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर झिरका में चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में देखा गया जब भाजपाइयों में आपस में हाथापाई हो गई।
मामला करीब पांच बजे का है जब पार्टी की जिला लेवल की एक बैठक यहां के आर्यसमाज मंदिर स्थित भाजपा सदस्यता अभियान के तहत चल रही थी। इस बीच बताया यह जा रहा है कि पार्टी का एक गुट भाजपा के अहम पदों पर नियुक्त नेताओं द्वारा बीते विधानसभा चुनावों में फिरोजपुर झिरका और पुनहाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों का भीतरी घात विरोध करने और पार्टी प्रत्याशी को छोडकर अन्य प्रत्याशी को वोटें डलवाने का आरोप लगा रहे थे।
इसी बीच फिरोजपुर झिरका भाजपा का एक गुट इस बात को लेकर लाल पीला हो गया जिसके बाद दोनों तरफ से कार्यक्रम के बीच में ही हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान हंगामा इतना खडा हो गया कि पार्टी को अपने इस कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पडा।
इस बीच भाजपा नूंह मंडल के सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष थानसिंह सहित नूंह भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी गणों ने फिरोजपुर झिरका के भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी के सदस्यों एवं पार्टी के सक्रीय नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं ने बीते विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के उ?मीदवारों को छोडकर निर्दलीय प्रत्याशियों का साथ दिया बल्कि उन्हें इलाके से वोटें भी डलवाए।
जब इन नेताओं के कारनामें का काला चिठ्ठा जनता के बीच उजागर हो रहा है तो वह उनके साथ हाथापाई करने पर उतर आए। उन्होंने कहा कि इन सब की शिकायत वह पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से कर चुके हैं। और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से पूछा गया है कि पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध करने वाले नेताओं को आखिर क्यूं पार्टी ने अहम पदों पर नियुक्त किया हुआ है। इस दौरान नूंह भाजपा मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारी गणों ने कहा कि वह तब तक इसका विरोध करते रहेंगे जब गद्दार नेताओं को पार्टी से बहार ना निकाल दिया जाए है।