फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के शौचालय में चादर की फांसी बना झूला कैदी

Sun, 29 Jan 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम के माडर्न भोंडसी जिला कारागार के एक कैदी ने बाथरूम में बेडशीट की फांसी बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन



सूचना के बाद मौके पर पहुंची भौंडसी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह जिला कारागार में बंदी रक्षकों ने एक कैदी का शव माडर्न जिला जेल के अंदर बाथरूम में एक कैदी का शव फांसी पर लटका मिला। यह देखकर बंदी रक्षकों के होश उड़ गए।


बंदी रक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना जिला कारागार के अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कैदी को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नेपाल निवासी टीकाराम के रूप में की गई है। वह हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। पुलिस ने मृतक कैदी के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें