फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नहीं कोई और है इस काम के लिए जिम्मेदार

Thu, 03 Jul 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के इनेलो कार्यकर्ताओं ने डबुआ कॉलोनी के विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण शर्मा के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष एवं एनआईटी से टिकट के दावेदार नगेंद्र भड़ाना ने किया। उन्होंने काम रुकने के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन हकीकत यह है कि पूरे शहर में विकास कार्य शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) के वित्तायुक्त के आदेश पर रुके हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त की अनुपस्थिति में मुख्य अभियंता डीआर यादव को ज्ञापन सौंपकर डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी, उत्तम नगर एवं गाजीपुर कॉलोनी आदि में रुके हुए विकास कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


भड़ाना ने कहा कि मंत्री की शह पर निगम अधिकारियों द्वारा डबुआ कॉलोनी के विकास कार्यों में किया जा रहा है। मंत्री के इशारे पर पानी की सप्लाई के रैनीवेल बूस्टिंग पर नाजायज तरीके से वॉल्व लगवा दिया गया है, जिससे डबुआ कॉलोनी के वार्ड न. 8, 9 व 10 में पानी की आपूर्ति लगभग बंद हो गई है।

प्रदर्शन में पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, बलराम सिंह, आजाद सिंह दरोगा, अशोक कुमार, प्रवीण त्यागी, राधेश्याम, खन्नाराम, प्रेमानंद, लिखीराम दरोगा, सुरेश भाटी एवं सुमंत भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें