फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: 'कभी सत्ता में नहीं आ सकती भाजपा'

Wed, 17 Sep 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीते दिन हुए कई राज्यों के उपचुनावों के नतीजों में मोदी सरकार की हवा निकल गई है।
विज्ञापन


इसी के चलते हरियाणा में सत्ता का सपना देख रही बीजेपी कभी भी सत्ता में नही आ सकती। क्योंकि लोग इनकी सच्चाई अब जान चुके हैं।

प्रदेश में इस समय इनेलों के पक्ष में लोगों का रूझान है इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य पार्टियां बौखलाई हुई हैं। विधानसभा के चुनावों में इनेलो अपने दम पर सरकार बनाकर हरियाणा की सत्ता हासिल करेगी।

पढ़ें-टिकट के लिए हाथी की सवारी को बेताब हैं दो भाजपाई

विधानसभा क्षेत्र के गांव साकरस में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सन् 1987 मे देश में पहली बार किसानों के कर्जे माफ करने वाले जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर 25 सितंबर को जींद में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 23 सिंतबर को कनीना राव तुलाराव शहीदी दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने हजारों लोगो को रोजगार देने वाले लोकप्रिय इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला व अन्य इनेलो नेताओं को साजिश के तहत फंसाकर तथा प्रदेश को दोनों हाथों से लूट कर सारी हदें पार कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा का रणः अब प्रत्याशियों के बीच छिड़ी टी-शर्ट जंग

उन्होने फिरोजपुर झिरका के इनेलो प्रत्याशी विधायक नसीम अहमद के पक्ष में वोट डालने व चुनाव के दिन चश्में के निशान का बटन दबाने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री शकरूल्ला खान, जिलाध्यक्ष बदरूद्दीन,मेवात प्रभारी मोहसिन चौधरी, जिला प्रवक्ता राहुल जैन, इसराइल चैयरमैन,अनिल जैन, अख्तर हुसैन, सरपंच अब्दुल रहमान चैयरमैन, साकरस सरपंच फजरूदीन बेसर, हल्का प्रवक्ता दिनेश जाटका पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें