फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ से घोषित होंगे इनेलो के प्रत्याशी

Thu, 20 Feb 2014 12:12 PM IST
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा दिल्ली की तिहाड़ जेल से की जा सकती है।
विज्ञापन


नामों का ऐलान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला करेंगे। फिलहाल, लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर इनेलो उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित नौ सदस्यीय सर्वे कमेटी कार्यकर्ताओं से राय लेने में जुटी है।

उम्मीदवारों के बारे में कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने का सिलसिला 23 फरवरी तक चलेगा। नौ सदस्यीय सर्वे कमेटी में हाल में राज्यसभा के लिए चुने गए रामकुमार कश्यप, सांसद रणबीर सिंह गंगवार, पार्टी महासचिव आरएस चौधरी, प्रवक्ता सरदार निशान सिंह, अंतराम तंवर, जाहिद खान, ओपी माटा, गुड़गांव के पूर्व विधायक एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलौत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव लोकसभा के लिए उम्मीदवार के चयन की खातिर बुधवार को कमेटी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इनेलो सांसद एवं कमेटी के सदस्य रणबीर सिंह गंगवार ने बताया कि 10 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की राय लेने के बाद सर्वे रिपोर्ट तैयार कर पार्लियामेंट्री बोर्ड, प्रदेश अध्यक्ष एवं दूसरे सीनियर लीडरों के बीच रखा जाएगा।

आखिर में सर्वे रिपोर्ट जेल में पार्टी हाईकमान ओमप्रकाश चौटाला को सौंपी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता सरदार निशान सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो दिन दो घंटे के लिए जेल मैनुएल के हिसाब से पार्टी नेताओं की ओमप्रकाश चौटाला से चर्चा होती है।
विज्ञापन


उसी दौरान उन्हें उम्मीदवारों की सर्वे रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद वे 10 लोकसभा सीटों के इनेलो प्रत्याशी के नामों का ऐलान करेंगे। उन्होंने बताया कि 3 मार्च तक नामों की घोषणा संभव है। इनेलो प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गुड़गांव से इनेलो टिकट का प्रबल दावेदार पूर्व विधायक चौधरी जाहिकर और पुन्हाना से इनेलो विधायक मोहम्मद इलियास को माना जा रहा है।

-लोकसभा सीटों के लिए इनेलो दावेदारी

अंबाला से 22 लोगों ने
कुरुक्षेत्र से 17 ने
करनाल से 50 ने
सोनीपत से 23 ने
गुड़गांव से 25 लोगों ने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें