फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बच्ची को एक घंटे तक नहीं मिली प्राथमिक चिकित्सा

Thu, 04 May 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी मामले में अब स्कूल और अभिभावकों की खींचतान के बीच बच्चों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को मैन बाजार स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में सामने आया है। स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा गिरकर चोटिल हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि फीस जमा न करने से नाराज स्कूल प्रशासन ने बच्ची को एक घंटे तक मेडिकल सुविधा से वंचित रखा। इस घटना से नाराज अभिभावक बृहस्पतिवार को स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे तो प्रशासन ने मिलने से साफ इनकार कर दिया।

जिससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने यह मामला बाल आयोग के समक्ष उठाने का फैसला लिया है। गर्ग कॉलोनी निवासी परमेश शर्मा ने बताया कि उसके दो बच्चे अग्रवाल स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष उनकी बेटी दीक्षा शर्मा का पहली कक्षा में दाखिला कराया था। फीस को लेकर उनका स्कूल प्रशासन से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दीक्षा बुधवार सुबह स्कूल में गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। इस बारे में स्कूल प्रशासन ने उन्हें फोन पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही परमेश की मां स्कूल पहुंची। आरोप है कि तब तक भी स्कूल प्रशासन ने बच्ची को प्राथमिक उपचार नहीं दिया, जबकि बच्ची के सिर से खून निकल रहा था। परमेश का कहना है कि जब स्कूल प्रशासन मेडिकल चार्ज वसूल रहा है तो फिर बच्चे को प्राथमिक उपचार से वंचित क्यों रखा गया।

बृहस्पतिवार को पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में अभिभावक स्कूल प्रशासन से मिलने पहुंचे तो उन्हें बाहर से ही लौटा दिया गया। इससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर अग्रसेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को आश्वासन देकर शांत कराया। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। बच्ची के पिता ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत बाल आयोग से करेंगे। वहीं, स्कूल प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें