फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिंक लाइन पर अब स्क्रीन पर दिखेगी कोचों में भीड़ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर सभी छह कोचों की अनुमानित ऑक्यूपेंसी का प्रतिशत होगा प्रदर्शित, कम भीड़ वाले डिब्बे में चढ़ना होगा आसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन में चढ़ने से पहले ही पता चल सकेगा कि किस कोच में कितनी भीड़ है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पिंक लाइन पर रीयल-टाइम कोच ऑक्यूपेंसी डिस्प्ले की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर लगी यात्री सूचना स्क्रीन पर ट्रेन के सभी छह कोचों में यात्रियों की भीड़ का अनुमानित प्रतिशत दिखाया जाएगा। इससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार कम भीड़ वाले कोच का चयन कर सकेंगे।
इस सुविधा से खासतौर पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक यात्रियों को ट्रेन आने पर कोच में भीड़ का अनुमान लगाकर चढ़ना पड़ता है। कई बार एक कोच में अत्यधिक भीड़ होती है, जबकि दूसरे में अपेक्षाकृत कम यात्री होते हैं। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन आने से पहले स्क्रीन पर सी1 से सी6 तक सभी कोचों की ऑक्यूपेंसी दिखाई देगी। इससे यात्रियों को सही कोच चुनने में आसानी होगी और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक आवाजाही भी कम हो सकेगी।
विज्ञापन

लोड सेंसर से मिलेगी कोच में भीड़ की जानकारी
डीएमआरसी के मुताबिक, यह प्रणाली प्रत्येक कोच में लगे लोड सेंसरों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर काम करती है। सेंसर कोच के मौजूदा भार की गणना करते हैं और इसकी तुलना खाली कोच के भार से की जाती है। इस अंतर के आधार पर यात्रियों के कारण बढ़े भार का अनुमान लगाया जाता है। इसके बाद कोच की अनुमानित ऑक्यूपेंसी का प्रतिशत यात्री सूचना स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाता है। यह प्रतिशत यात्रियों की सटीक गिनती के बजाय कोच में मौजूद अनुमानित भार को दर्शाता है। यात्री इस जानकारी के आधार पर कोच में भीड़ का अंदाजा लगा सकेंगे।
मैजेंटा लाइन के बाद पिंक लाइन पर विस्तार
डीएमआरसी ने वर्ष 2022 में मैजेंटा लाइन पर पहली बार रीयल-टाइम कोच ऑक्यूपेंसी डिस्प्ले की सुविधा शुरू की थी। वहां से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब इसे पिंक लाइन पर भी लागू किया गया है। पिंक लाइन के सर्कुलर कॉरिडोर होने के कारण इसके अलग-अलग हिस्सों के बीच डेटा इंटरलिंकिंग की व्यवस्था करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद डीएमआरसी ने इस सुविधा का विस्तार किया है।
विज्ञापन

व्यस्ततम समय में भीड़ प्रबंधन होगा आसान
सुबह और शाम के व्यस्त समय में यात्री स्क्रीन पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर कम भीड़ वाले कोच में चढ़ सकेंगे। इससे यात्रियों का कोचों में बेहतर वितरण होगा और किसी एक डिब्बे में अत्यधिक भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें