फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल एप पर मिलेगी आईसीयू बेड की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए तैयार कर रहा योजना, 102 हेल्पलाइन पर भी ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता जानने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल एप पर आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के ईडब्ल्यूएस कोटे के आईसीयू बेड की जानकारी https://health.delhi.gov.in/our-services डैशबोर्ड पर उपलब्ध है। यहां एक क्लिक में बेड की स्थिति देखी जा सकती है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के दौरान भी मोबाइल एप के जरिये आईसीयू बेड की जानकारी दी जाती थी, लेकिन बाद में ऐप पर अपडेट मिलना बंद हो गया। अब विभाग नए सिरे से ऐप शुरू कर मरीजों को बेड की उपलब्धता की जानकारी देने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मरीजों की सहायता के लिए 102 हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी। इस पर अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में 102 हेल्पलाइन पर कुल 60,213 कॉल आईं। इनमें से 11,528 कॉल ड्रॉप हो गईं, जबकि आईसीयू बेड की जानकारी के लिए केवल 41 कॉल प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें