विमान को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुवार शाम 6:30 बजे पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली, इसके बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बम की तलाशी के लिए सारे प्रयास करने शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।