फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue, 28 May 2024 07:14 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से बनारस जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बम होने की खबर मिलते ही सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच के बाद पता चला कि बम की खबर अफवाह थी। लेकिन बम की सूचना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आज सुबह पांच बजकर 35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। क्यूआरटी मौके पर पहुंची है। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


बम की खबर निकली अफवाह
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन यह अफवाह निकली।
 

विज्ञापन

बम की सूचना मिलते ही इमरजेंसी गेट से सभी को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें