फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब के लिए भारत और उक्रेन में कड़ी टक्कर

Wed, 08 Jan 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव संस्करण के दूसरे इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर चेस चैंपियनशिप के सातवें दिन भी मुकाबला भारत और उक्रेन के बीच कांटे का रहा। भारत के ग्रैंड मास्टर सहज ग्रोवर और उक्रेन के ग्रैंड मास्टर क्रावत्सिव मार्टिन साढ़े छह अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


चैंपियन का खिताब जीतने के लिए दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आठवें राउंड की समाप्ति के बाद सहज और मार्टिन में कौन श्रेष्ठ है इसका फैसला नहीं हो पाया है। शतरंज विशेषज्ञों और प्रेमियों का अनुमान है कि दोनों संयुक्त रूप से खिताब के विजेता बन सकते हैं।

शहर के सनसिटी पब्लिक स्कूल में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 11 ग्रैंड मास्टर खेल रहे हैं। इसमें से तीन भारतीय है और अन्य विदेशी हैं। मार्टिन ने जोर्जिया के ग्रैंड मास्टर टोर्निके, रूस के ग्रैंड मास्टर इडोकिमोव अलेक्जेंडर और भारतीय सहज ग्रोवर के साथ ड्रॉ (पीस ट्रीटी) खेला। इन सभी को आठवें राउंड में आधे-आधे अंक मिले।
विज्ञापन


कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी छह-छह अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं। हालांकि इन सभी से किसी बड़े पलटवार की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने किया।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि सांसद ने हरियाणा शतरंज एसोसिएशन को वित्तीय सहायता देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार से भी बात करने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें