फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर विहार में इंदिरा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, तनाव

Mon, 26 Aug 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
यहां लगी थी प्रतिमा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मयूर विहार फेज-3 के न्यू कोंडली इलाके में शनिवार देर रात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और नाराजगी जताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति पीओपी की बनी थी, बारिश की वजह से अपने आप ही टूट गई। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार न्यू कोंडली इलाके में कुछ वर्षों पूर्व एक चौक का नाम इंदिरा चौक रखा गया था। वहां इंदिरा गांधी की मूर्ति भी स्थापित की गई थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चौक के आसपास कुछ दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया था। रविवार तड़के लोगों ने देखा कि चौक पर लगी इंदिरा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि कब्जे की नीयत से ऐसा किया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शरारती तत्वों ने मूर्ति को तोड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें