फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर मंतर पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र की नीतियों और अमेरिका से व्यापार समझौते के विरुद्ध संसद घेराव की तैयारी
विज्ञापन




नई दिल्ली । भारतीय युवा कांग्रेस ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और 16 मार्च को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को एक प्रेसवार्ता की। इसमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, दिल्ली सह प्रभारी कृष्ण हरि और हैवरान कंसाना मौजूद रहे। अक्षय लाकड़ा ने बताया कि 16 मार्च को देशभर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर मंतर पर एकत्र होकर केंद्र सरकार की नीतियों और अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से देश का डाटा अमेरिका को जाएगा, जिससे देश के किसानों और वस्त्र उद्योग को नुकसान होगा। वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैवरान कंसाना ने बताया कि जंतर मंतर पर होने वाला प्रदर्शन अब तक के बड़े आंदोलनों में से एक होगा। इसमें देशभर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे और संसद घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें