फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे एमपी द्वारा 104 भारतीय महिला स्टेम विद्वान सम्मानित

Sun, 04 Nov 2018 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
news
विज्ञापन

सांस्कृतिक संबंधो और शैक्षिक अवसरों के लिए यूनाइटेड किंगडम के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ब्रिटिश काउंसिल ने यूके में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) में मास्टर कर रही भारतीय महिलाओं के लिए अपनी 70वीं वर्षगांठ छात्रवृत्ति कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। 104 भारतीय महिला स्टेम विद्वानों के लिए यह घोषणा प्रधानमंत्री माननीय थेरेसा मे एमपी ने एक बधाई समारोह समारोह में की। ये विद्वान वर्तमान में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के 43 ब्रिटिश विश्व विद्यालयों में स्टेम शिक्षा मे अपनी मास्टर डिग्री पूर्ण कर रहे हैं।

विज्ञापन


माननीय थेरेसा मे एमपी ने ब्रिटिश काउंसिल की 70वीं वर्षगांठ के महिला स्टेम विद्वानों से मुलाकात की। जो उत्कृष्ठ भारतीय छात्रों को यूके के शीर्ष विश्वविद्यालयों में आने के लिए यूके की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विजेताओं ने यूनाइटेड किंगडम के सांसदों से मुलाकात की और संभावित कार्यस्थलों व इंटर्नशिप के  विषय में जानने के लिए प्रमुख व्यवसायों और विश्वविद्यालयों से भी रूबरू हुए। 

छात्रवृत्ति योजना संस्करण के दूसरे संस्करण की घोषणा पहले राउंड की शानदार सफलता के बाद हुई है, जिसने भारत में ब्रिटिश काउंसिल की 70वीं वर्षगांठ मनाई। 104 विद्वानों में से 50 फीसदी से अधिक टियर 2 और 3 भारतीय शहरों से आते हैं, जो देश भर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और योग्यता तक पहुंच मे सुधार तथा भारत और वैश्विक स्तर पर भारतीय महिलाओं के सफल होने के अवसर प्रदान करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें