फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारतीय व्यापार महोत्सव शुरू, लोकल टू ग्लोबल की दिशा में बढ़ा व्यापार जगत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयूष गोयल बोले देश निर्यात अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर
विज्ञापन

700 से अधिक स्टार्टअप व उद्यमी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत की व्यापारिक ताकत, उद्यमशीलता, नवाचार व आत्मनिर्भरता को समर्पित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का बुधवार को भारत मंडपम में शुभारंभ हुआ। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त आयोजन में चार दिन चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
गोयल ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार व वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए दौर में है। व्यापारी देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्यात लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और देश एक ट्रिलियन डॉलर निर्यात अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि व्यापारियों को छोटा व्यापारी कहने की सोच बदलनी होगी। मुद्रा योजना व डिजिटल इंडिया ने करोड़ों व्यापारियों को नए अवसर दिए हैं। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह महोत्सव वोकल फॉर लोकल से लोकल टू ग्लोबल की यात्रा को गति देगा।
विज्ञापन

महोत्सव में देशभर से 700 से अधिक स्टार्टअप, निर्माता, निर्यातक, महिला उद्यमी, व्यापारी संगठन व सरकारी संस्थान भाग ले रहे हैं। भारत इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सचेंज सहित कई व्यापारिक, औद्योगिक व तकनीकी कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव का मुख्य संदेश वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल व आत्मनिर्भर भारत है। जितिन प्रसाद व कश्मीरी लाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें