44,038 कोच में लगेंगे तीन लाख से अधिक कैमरे
44038 कोच में 3,33,836 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। ट्रेनाें में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। कोच में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे में यात्रियों की निजता का हनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कैमरे चेहरा पहचानने वाली तकनीक और रात्रि में भी स्पष्ट नजर आने वाली तकनीक से लैंस हैं।
डाटा का विवरण एकत्र करने में भी मिलेगी मदद
इन कैमरों के जरिये रेलवे को डाटा एकत्र करने में भी मदद मिलेगी। इनकी रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कोई हादसा होने पर इसकी जांच और हादसे का कारण पता लगाने में भी मदद मिलेगी। सभी कैमरों को रेलवे के डेटाबेस से जोड़ा जाएगा। डेटा सेंटर दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई समेत 5 स्थानों पर हैं।
सीमा और सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के सदस्य बने
रेलवे बोर्ड में खाली पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। सीमा कुमार व सतीश कुमार रेलवे बोर्ड सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अरुणा नायर रेलवे बोर्ड की सचिव होंगी। सीमा कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला है।
वहीं, सतीश कुमार ने सदस्य (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक) का कार्यभार संभाल। रेलवे बोर्ड सदस्य सीमा कुमार रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (पर्यटन एवं खानपान) के पद पर थीं। 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुईं। वह मेरठ विश्वविद्यालय से एमएससी (भौतिकी) में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया है। सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2014-2015 जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। रेलवे बोर्ड सदस्य सतीश कुमार भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं।
वे प्रबंधक लखनऊ मंडल व प्रयागराज में महाप्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं। अरुणा नायर को रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वे डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा सेवा प्रशिक्षण के अंग के रूप में 2009 में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर किया है।