माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर है। रेलवे इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 27 जून से 11 जुलाई के बीच साप्ताहिक ट्रेन यशवंतपुर-वैष्णो देवी कटड़ा-यशवंतपुर (06521/06522) वाया निजामुद्दीन चलेगी।
ट्रेन संख्या 06521 यशवंतपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 जून से 11 जुलाई के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06522 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार सुबह 5:40 बजे चलेगी। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर, तीन वातानुकूलित 3 टीयर, 6 शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी वाले कोच होंगे।
यह ट्रेन यलहंका, चिकबल्लापुर, सिदलाघट्टा, चिंतामणी, श्रीनिवासपुर, कोलार, बांगरपेट, जोलारपेट्टई, काटपाड़ी, रेणिगुंटा, गुडूर, विजयवाडा, वारंगल, बल्लारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा छावनी, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
इसके अलावा निजामुद्दीन-ब्यास व सहारनपुर-ब्यास के बीच भी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04011 निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 27 जून को शाम 7:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04012 ब्यास-निजामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल 30 जून को शाम 7:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी वाले 20 कोच होंगे। मार्ग में नई दिल्ली और सब्जी मंडी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04917 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 28 जून को सहारनपुर से रात के 8.50 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04918 ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल 30 जून को ब्यास से शाम 4.30 बजे चलेेगी व उसी दिन रात्रि 11:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 18 सामान्य श्रेणी वाली ट्रेन जगाधरी, जगाधरी कारखाना और अम्बाला छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।