आनंद विहार से एक अन्य स्पेशल ट्रेन जयनगर के बीच चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी। 20 अक्तूबर से 17 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार दोनों दिशाओं से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
आनंद विहार के अलावा दिल्ली जंक्शन-दरभंगा-दिल्ली जंक्शन के बीच सप्ताह में 2 दिन वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04024/04023 दिल्ली जंक्शन से 11 से 15 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में 6 नवंबर से 16 नवंबर तक दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
एक माह तक हफ्ते में दो दिन चलेगी दिल्ली-बरौनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 04404/04403 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 16 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 17 अक्तूबर 17 नवंबर के बीच बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाकओं में ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04030/04029 दिल्ली जंक्शन-मुजफ्फरपुर-दिल्ली जंक्शन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। यह ट्रेन 17 अक्तूबर से 17 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 18 नवंबर तक मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04418/04417 निजामुद्दीन-पूना-निजामुदश्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।