पाठक का कहना है कि यह नस्लभेद का मामला है। मैंने एयरलाइन्स द्वारा किए गए शोषण के लिए माफी और हर्जाने की मांग की है।
हालांकि पाठक परिवार के इस दावे पर ब्रिटिश एयरलाइन्स ने सफाई दी है कि हम इस तरह के दावों को गंभीरता से लेते हैं और किसी भी तरह के भेद का बर्दाश्त नहीं करते। हमने इस मामले में व्यापक जांच बैठा दी है और ग्राहक के संपर्क में हैं।