फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हेरिटेज इंडिया क्विज में दिखेगा भारतीय खानपान का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई हेरिटेज इंडिया क्विज आयोजित करने जा रहा
विज्ञापन

-स्कूल 25 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली बच्चों के लिए हेरिटेज इंडिया क्विज का आयोजन करने जा रहा है। इस क्विज में भारतीय खानपान का रंग देखने को मिलेगा। इस वर्ष क्विज की थीम भारत के खानपान संस्कृति को रखा गया है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों, क्षेत्रीय खानपान और भारतीय संस्कृति को सहेजने में भोजन की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण कराने की सलाह दी है।
इस प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध देश-विदेश के स्कूल हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में होगा, इसमें नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों में से प्रत्येक स्कूल तीन विद्यार्थियों की एक टीम चुन सकेगा। स्कूलों को ऑनलाइन पंजीकरण 25 नवंबर तक कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। क्विज में 25 प्रतिशत प्रश्न इस थीम पर आधारित होंगे, जबकि 75 प्रतिशत प्रश्न भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से होंगे। हेरिटेज इंडिया क्विज का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में दिसंबर 2026 में ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें 50 मिनट में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा स्कूल की कंप्यूटर लैब में आयोजित की जाएगी। इसमें गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र से छह सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन अगले चरण के लिए होगा। दूसरे चरण में दिसंबर 2026 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी। इसमें पहले चरण से चयनित छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक क्षेत्र की विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। तीसरे चरण में जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली स्थित सीबीएसई कार्यालय में राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल आयोजित किए जाने की संभावना है। क्षेत्रीय स्तर पर चुनी गई टीमों को चार समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये और रोलिंग ट्रॉफी दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार, तीसरे स्थान पर 10 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 8 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में दूसरे से पांचवें स्थान तक रहने वाली टीमों को भी निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाणपत्र मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें