हिंडन एयरबेस के अंदर अनधिकृत तरीके से घुसने का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इस बात की पुष्टि भारतीय वायु सेना ने की है।