मैराथन सुबह पांच बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान भीष्म पितामह मार्ग स्थित जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 और लोधी रोड पर बीपी मार्ग से मदरसा टी-प्वाॅइंट व अरबिंदो मार्ग तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 के आयोजन के चलते रविवार को जेएलएन स्टेडियम और लोधी रोड के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मैराथन सुबह पांच बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान भीष्म पितामह मार्ग स्थित जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 और लोधी रोड पर बीपी मार्ग से मदरसा टी-प्वाॅइंट व अरबिंदो मार्ग तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी सर्किल के आसपास वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निकाला जाएगा। सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे, कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट और एंड्रयूज गंज चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
मैराथन में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्कोप कॉम्प्लेक्स, दयाल सिंह कॉलेज, सुनहरी पुला और सेवा नगर बस डिपो में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों की पार्किंग जेएलएन स्टेडियम के गेट नंबर सात से नौ के अंदर होगी। मैराथन मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी