फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साऊदी राजनयिक रेप मामले को सुलझाएंगे डोभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवतियों से दुष्कर्म मामले में सऊदी अरब के समक्ष भारत ने आरोपी राजनयिक माजिद असूर को वापस बुलाने का प्रस्ताव रखा है। भारत ने सऊदी दूतावास से स्पष्ट कह दिया है कि इस मामले को वह ज्यादा दिनों तक टाले नहीं रख सकता।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस मामले को खुद देखेंगे और इसे जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेंगे।

इससे पहले विदेश मंत्रालय सऊदी दूतावास से आरोपी राजनयिक का पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने और उसे बतौर राजनयिक मिले सुरक्षा कवच को वापस लेने का अनुरोध कर चुका है।
विज्ञापन


हालांकि सऊदी दूतावास ने भारतीय अनुरोध और प्रस्ताव पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। माना जा रहा है कि आरोपी राजनयिक मामले में अनुरोध और प्रस्तावों का सकारात्मक उत्तर न मिलने के बाद भारत अंतिम विकल्प के रूप में उसे निष्कासित करेगा।
विज्ञापन

साऊदी राजदूत से विदेश मंत्रालय ने किए रिपोर्ट साझा

इस बारे में सोमवार को बड़ा निर्णय होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में गुड़गांव पुलिस ने युवतियों के साथ दुष्कर्म, अमानवीय यातना और उन्हें बंधक बनाकर रखे जाने की पुष्टि की थी।

विदेश मंत्रालय ने सऊदी राजदूत के साथ गुड़गांव पुलिस की रिपोर्ट को साझा किया। इस दौरान आरोपी राजनयिक के खिलाफ कई पुख्ता सबूत भी पेश किए गए। सऊदी राजदूत को मामले की गंभीरता का अहसास कराते हुए अपने आरोपी राजनयिक के बारे में जल्द निर्णय लेने के लिए कहा गया है।

इस दौरान यह भी साफ कर दिया गया है कि जल्द निर्णय न लेने की स्थिति में भारत के पास उक्त राजनयिक को निष्कासित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।

दरअसल भारत चाहता है कि विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए खुद सऊदी अरब अपने राजनयिक को वापस बुला ले या फिर आरोपी को दिए गए राजनयिक का दर्जा खत्म कर उसे मुकदमे का सामना करने के लिए कहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें