फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मूर्तिकला प्रदर्शनी का हुआ आगाज, उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन

Wed, 06 Mar 2019 04:37 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मूर्तिकला प्रदर्शनी का उद्धाटन करते उप राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कला प्रेमियों के लिए दिल्ली आर्ट सोसायटी और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से मंगलवार को गांधी किंग प्लाजा स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मूर्तिकला प्रदर्शनी का आगाज हो गया। यह प्रदर्शनी 19 मार्च तक चलेगी। इस सामूहिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और बुल्गारिया के राजदूत इलोनोरा दिमित्रोवा सहित दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में नीरज गुप्ता समेत 15 कलाकारों द्वारा बनाई गई मूर्तिकला को प्रस्तुत किया गया जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि एक बेजान वस्तु को एक कलाकार अपने द्वारा भरे गए रंगों से जीवंत स्वरूप प्रदान करता है। यह हुनर सिर्फ एक कलाकार में ही होता है जो अपनी प्रतिभा से लोगों को अद्भुत अनुभूति करवा सकता है।

यह प्रदर्शनी कला और सांस्कृतिक प्रभावों के प्रतीक का गवाह बनेगी। सभी कलाकारों ने अपने हुनर को अपने-अपने कला से बखूबी दर्शाकर पब्लिक आर्ट को बढ़ावा दिया है। दिल्ली आर्ट सोसायटी और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर को आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं। ब्यूरो
विज्ञापन


सीए वर्ग के लिए बनाया हैप्पीनेस क्लब 
सीए प्रोफेशनल से जुड़े लोगों को तनावमुक्त और खुश रखने के लिए दिल्ली में सीए हैप्पीनेस क्लब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद थे। सीए हैप्पीनेस क्लब के अध्यक्ष सुनील जिंदल ने कहा कि सीए वर्ग के साथियों की प्रतिभाओं को उभारने और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इस क्लब में सीए वर्ग के कामकाजी लोग क्लब से जुड़कर मिमिक्री करना, कवि सम्मेलन करना,  और डांस जैसे गतिविधियां आयोजित कर सकेंगे। इस मौके पर आईसीएआई के अतुल गुप्ता, सीए उत्तरी भारत के अध्यक्ष हरीश चौधरी और सभी निर्वाचित अध्यक्षों समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें