फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट हादसा ...क्या मैं भी खत्म कर लूं अपनी जिंदगी

Thu, 05 Sep 2019 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेटी के साथ पूनम धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडिया गेट पर सोमवार रात को डंपर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले केवल और मान्या के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। बात करते-करते पत्नी पूनम धीमान की आंखें बार-बार छलक रही थीं। 

विज्ञापन


उनका कहना था कि क्या मैं भी खत्म कर लूं अपनी जिंदगी, अब आगे कैसे चलेगा, मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। घर में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। वहीं, ढाई साल की मासूम मायरा तो बस यह ही पूछे जा रही थी मम्मी पापा कब आएंगे, दीदी कहां है। केवल धीमान के 70 साल के बुजुर्ग पिता तो निशब्द थे, वह बिना बात करे ही आंखों से आंसू टपका रहे थे।

केवल के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि सब कुछ अच्छा चल रहा था। केवल भैया पूरे परिवार का अच्छे से ख्याल रख रहे थे, लेकिन एक ही पल में पूरा परिवार बिखर गया। दीपक ने बताया कि उनके ताऊ इंद्रजीत (केवल के पिता) बीमार रहते हैं, उनका एक हाथ काम नहीं करता है। उनकी ताई संतोष कुमार देवी की 2016 में मौत हो गई थी। घर में केवल इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन


केवल की बड़ी बहन तनुजा अपने परिवार के साथ जाफराबाद में रहती है। 6 दिसंबर, 2010 में केवल की तिलक नगर निवासी पूनम से शादी हुई थी। इनका 150 गज का अपना मकान है, ग्राउंड फ्लोर को परिवार ने 15 हजार रुपये महीने के हिसाब से किराये पर दिया हुआ है। किराये और केवल की कमाई से ही घर का खर्च चलता था।

केवल के साले सन्नी ने बताया कि दस दिन पूर्व ही उसके जीजा केवल ने नई स्कूटी ली थी। सोमवार रात को बच्चों ने घूमने जाने की जिद की तो केवल परिवार को लेकर स्कूटी पर इंडिया गेट चला गया, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

सन्नी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद वहीं पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने केवल और मासूम मान्या को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। मासूम मान्या और केवल ने वहीं सड़क पर पूनम व मायरा के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों ने केवल व मान्या का गीता कॉलोनी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
 

विज्ञापन

मेरे पति और बच्ची की मौत का जिम्मेदार कौन

रात को मौत बनकर दौड़ रहा डंपर आखिर इंडिया गेट पर कैसे आया, मेरे पति और बच्ची की मौत का जिम्मेदार कौन है, रोते हुए पूनम ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पूनम ने बताया कि उसे तो पता भी नहीं चला, उसके पति केवल ने अचानक उसे और मायरा को धक्का दिया, उसने देखा कि अचानक डंपर ने केवल और मान्या को रौंद दिया है।

पूनम ने बताया कि वह एकदम बेसुध हो गई। उसने लोगों को अपने भाई का नंबर दिया। इतने में पुलिस वहां पहुंच गई। सड़क पर उसका पति बेसुध पड़ा था, जबकि बेटी मासूम का सिर जमीन में गड़ चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें