फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का आरोप- सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर रहीं जांच एजेंसियां, आज संसद परिसर में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन

Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आज इंडिया गठबंधन के सभी दल ईडी-सीबीआई के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप ने जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वोच्च अदालत को जांच एजेंसियां गुमराह कर रही हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन ईडी ने हाईकोर्ट जाकर इस पर स्टे ले लिया। 

विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी सीबीआई को भेज उनको गिरफ्तार करा लिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 4 जून को ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय में सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियों के खुलेआम दुरुपयोग का इससे बड़ा और उदाहरण नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी-सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं है। सोमवार को इंडिया गठबंधन के सभी दल ईडी-सीबीआई के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें