फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की, यात्रियों से इन रास्तों से बचने की अपील

Tue, 06 Oct 2026 10:32 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जिले के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है।

विज्ञापन


हीं, इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जिले के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 8 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और संसद मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों, पटेल चौक-जीपीओ, विंडसर प्लेस-जीपीओ, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और इनसे जुड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रभावित इलाकों से गुजरने से बचें और डायवर्जन, बैरिकेडिंग और जाम की स्थिति के लिए तैयार रहें। अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और साइनबोर्ड के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें