फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA Alliance Rally: इंडिया गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश, भाजपा ने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला

Tue, 30 Jul 2024 04:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गठबंधन की जंतर मंतर पर रैली शुरू हो गई है। मंच पर आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य और अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली हो रही है। रैली में  आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन


मंच पर पहुंचे राम गोपाल यादव
मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार मात्र एक साल तक ही चलेगी। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से आप आदमी पार्टी के साथ है।


वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उद्धव गुट का डीएनए और इंडिया गठबंधन का डीएनए एक है। गुजरात के जो दो तानाशाह हैं वो सबसे डरपोक हैं। जब हमारी सरकारी आयेगी तो बताएंगे की ईडी और सीबीआई क्या है। यही इन दोनो तानाशाह को भी जेल में डालेगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा। 

अखिलेश बोले- भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए केजरीवाल को जेल में डाला 
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजीवाल के पक्ष में रैली की गई थी। उसमे भी कहा गया था कि अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यूपी ने इस बार भाजपा को हरा कर अपना फैसला समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताया है। भाजपा को यह पता होना चाहिए कि जनता उनके खिलाफ है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कहा कि मैंने चुनाव से पहले एक बात कही थी कि दिल्ली (केंद्र सरकार) के पास कई ऐसे संगठन हैं, जो समय-समय पर नेताओं को परेशान करते हैं, वो संगठन उन्हें न्याय नहीं मिलने देते... अगर हम सत्ता में आए तो हम ऐसे संगठनों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। हमारे लोकतंत्र में किसी पर झूठा आरोप नहीं लग सकेगा।

केजरीवाल की रिहाई की मांग दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने: राघव चड्ढा
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'आज आम आदमी पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इंडिया गठबंधन की एकता आज मंच पर नजर आई। अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग सिर्फ दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के हर कोने से आ रही है। देश के हर कोने से नेता आए और अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के संघर्ष में शामिल होकर इस आवाज को बुलंद किया'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें