फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की गति बढ़ने से कम हुआ प्रदूषण, वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद

Sun, 24 Nov 2019 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
pollution in delhi - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हवा की रफ्तार बढ़ने से शनिवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को 360 था। वहीं, शहर के अधिकतर इलाकों की हवा बेहद खराब व खराब स्तर की सीमा पर रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि  26 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की चाल और तेज होगी। इससे वायु प्रदूषण छंटने का सिलसिला जारी रहेगा।

सफर का कहना है हवा की चाल तेज होने के साथ पराली जलाने के मामले भी कम हुए हैं। बीते 24 घंटे में इनकी संख्या 64 रही है। हालांकि, पंजाब व हरियाणा से दिल्ली पहुंच रही हवाओं के साथ पराली का धुआं भी है। 

फिर भी पराली जलाने के मामले कम होने से धुएं का हिस्सा सात फीसदी के करीब है। शनिवार को इसके छह फीसदी रहने का अंदेशा है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 नवंबर तक मौसम में बड़ा फेरबदल नहीं होने जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण खराब स्तर में बना रहेगा। इससे हवा की गुणवत्ता में खराबी आने का अंदेशा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें