फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की रोक के बावजूद मेट्रो के बढ़े किराये की होगी जांच

Sun, 15 Oct 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार के बीच मेट्रो रेल किराये में हुई बढ़ोतरी के मामले में टकराव बढ़ गया है। केंद्र सरकार के मना करने के बावजूद दिल्ली सरकार ने मेट्रो रेल किराए बढ़ोतरी की जांच कराने का एलान किया है। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत मेट्रो रेल के किराये में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


यही वजह है कि केंद्र सरकार किराया बढ़ोतरी की जांच नहीं होने दे रही है। दिल्ली सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विकास मंत्री गोपाल राय और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोट के साथ शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर मेट्रो रेल किराये में बढ़ोतरी के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मेट्रो रेल के किराये में बढ़ोतरी की है। इस कारण दिल्ली सरकार ने किराये बढ़ोतरी के मामले की जांच कराने का निर्णय लिया था, लेकिन केंद्र सरकार उसे जांच करने से रोक रही है। 
विज्ञापन

दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है

delhi metro - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को डीडीसी के माध्यम से मेट्रो रेल के किराये बढ़ोतरी की जांच करने के आदेश दिए थे, लेकिन शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच करने से मना किया है। 

अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि मेट्रो रेल में दिल्ली सरकार एवं केंद्र सरकार की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस कारण दिल्ली सरकार को अपने स्तर पर जांच कराने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल किरायेे में बढ़ोतरी जांच हर हाल में होगी।

दिल्ली सरकार के साथ-साथ विधानसभा को भी जांच कराने का हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो रेल किराए बढ़ोतरी के मामले में भाजपा उसी लाइन पर काम कर रही है, जैसे कांग्रेस ने बिजली कंपनियों के मामले में रुख अख्तियार किया था। 
विज्ञापन

बिजली के बढ़ती दरों पर लगाई थी रोक

demo pic
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहले बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे थे, लेकिन जब आप सरकार ने जांच करवाई तो मालूम हुआ कि बिजल कंपनियों पर आठ हजार करोड़ बकाया है। उसके बाद से आज तक बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए। उन्हें उम्मीद है कि मेट्रो रेल की जांच के बाद भी ऐसा ही कुछ सच सामने आएगा। 

मेट्रो की आर्थिक स्थिति का पता लगाना चाहती है दिल्ली सरकार 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार मेट्रो रेल की आर्थिक स्थिति का पता लगाना चाहती है। क्योंकि मेट्रो रेल लाभ कमाने वाली कंपनी नहीं है। यह जनता को सस्ता और सुलभ परिवहन की सुविधा देने का साधन है।

इस कारण मेट्रो रेल को सस्ता और सुलभ बनाने की जरूरत है, लेकिन मेट्रो रेल ने किराये में बढ़ोतरी करके लोगों को अन्य साधन उपयोग करने के लिए मजबूर कर दिया है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि किराया बढ़ने के बाद मेट्रो रेल ने यात्रियों की संख्या बताने के लिए तैयार नहीं हो रही है, जबकि डीटीसी में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें