फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब पर फिर बढ़ा बोझ, आज से सब्जियां होंगी मंहगी

Sun, 31 May 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ही सब्जियों के दाम को लेकर परेशान शहरवासियों को सब्जियों पर महंगाई का और झटका लगा है। केंद्र सरकार के सर्विस टैक्स में इजाफे का असर सब्जियों केे दामों पर भी पड़ रहा है। मालभाड़े में बढ़ोतरी के चलते सब्जियों के दाम 5 फीसदी तक बढ़ गए है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सर्विस टैक्स के दायरे में माल भाड़ा भी है। एक जून से इसमें बढ़ोतरी होनी है। पिछले साल की तुलना पहले से सब्जियों के दामों में पांच फीसदी तक महंगाई है। भिंडी, करेला, घीया, टिंडा के भाव बढ़े हुए हैं।

गर्मी की सीजन में इस बार आम भी 50-70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियां भी महंगी हैं। सर्विस टैक्स की मौजूदा दर 12.36 प्रतिशत से बढ़कर 1 जून से 14 प्रतिशत होनी है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपप्रधान ताराचंद के अनुसार, सर्विस टैक्स में इजाफे के बाद माल भाड़ा बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए यूनियन की तरफ से नई सूची जारी की जा रही है। मौजूदा किराया दो से पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा।

उधर, सर्विस टैक्स में इजाफे की घोषणा के बाद साइबर सिटी में रेस्टोरेंट में खाने से लेकर मोबाइल और क्रेडिट कार्ड के बिल तक महंगे हो जाएंगे। मोबाइल कंपनियों की ओर से ग्राहकों को इस संदर्भ में संदेश भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें