फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता पर पड़ी दोहरी मार, सर्विस टैक्स के बहाने बिल्डर ने बढ़ाया मैनटेनेंस चार्ज

Sat, 04 Jun 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
1 जून से सर्विस टैक्स बढ़ा दिया है। इसका फायदा उठाकर बिल्डर ने भी मैनटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया है। ऐसे में लोगों पर सर्विस टैक्स के साथ-साथ बढ़े हुए मैनटेंनेंस चार्ज की भी मार पड़ रही है।
विज्ञापन


इसके विरोध में प्रतीक लारैल के लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण को पत्र लिखा है। निवासियों का कहना है कि बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स हम लोग देने को तैयार हैं, लेकिन बिल्डर की तरफ से बढ़ाया गया मैनटेंनेंस चार्ज नहीं देंगे।

अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती तो  मजबूरी में आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सेक्टर - 120 प्रतीक लारैल के सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस राघव ने बताया कि सरकार की तरफ से बढ़ाए गए सर्विस टैक्स को लेकर लोगों को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन बिल्डर ने भी मैनटेंनेंस और बिजली का चार्ज बढ़ा दिया है। यानी अब लोगों पर सर्विस टैक्स के साथ - साथ मैनटेंनेंस चार्ज बढ़ने का भी दबाव पड़ेगा। पहले मैनटेंनेंस चार्ज 2.10 पैसे वर्ग फीट था।

लेकिन अब 2.50 वर्ग फीट कर दिया गया था। इसके साथ ही बिजली के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। यहां पर बहुत सारी रिटायर फैमिली रहती हैं। लोग का पेंशन पर ही गुजारा चलता है। ऐसे में कैसे इतना पैसा बिल्डर को देंगे। इसलिए लोगों ने मुख्यमंत्री और सीईओ को पत्र लिखा है। अगर कोई कार्रवाई नहीं होगी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें