संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर में प्रदूषण से मरीज बढ़े, आंखों-गले में जलन
मानेसर। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का लोगों की सेहत पर बुरा असर दिख रहा है। नखडौला, भांगरौला और कासन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इन केंद्रों पर करीब 340 मरीज जांच कराने पहुंचे। इनमें आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें प्रमुख हैं।
नखडौला पीएचसी के तरुन चोपड़ा ने बताया कि प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। पहले से पीड़ित लोगों की परेशानी और बढ़ी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को प्रदूषण से बचने की सलाह दी है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने और मास्क का उपयोग करने को कहा है।