फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर ने शुरू किया सर्वे

Fri, 25 Nov 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई बिल्डरों के यहां सर्वे करने और कालेधन की जांच पड़ताल करने की कवायद तेज कर दी गई है। इससे बिल्डर लॉबी में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि दो दिन पहले होडल (पलवल) में पुलिस जांच के दौरान एक बिल्डर कंपनी द्वारा लग्जरी गाडिय़ों में ले जाए जा रहे करीब 2.23 करोड़ रुपये की नकदी पुलिस ने पकड़ा था। नकदी लखनऊ से कालकाजी दिल्ली ले जाई जा रही थी।

मामला सामने आने पर आयकर विभाग भी हरकत में आ गया और बिल्डरों के यहां सर्वे करना शुरू कर दिया। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई प्रमुख बिल्डरों के यहां आयकर विभाग ने सर्वे किया है।
विज्ञापन


कई बड़े बिल्डरों के प्रोजेक्ट फरीदाबाद के विभिन्न हिस्सों में चल रहे हैं। वहां भी सर्वे किए जाने की बात सामने आई है। सर्वे के बाबत फरीदाबाद जोन के संयुक्त निदेशक शिव स्वरूप सिंह और लुधियाना जोन के डिप्टी डायरेक्टर राहुल साहू से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सर्वे अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें