फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का 12वां विधायक मुश्किल में, सुबह-सुबह दफ्तर व फार्महाउस पर छापा

Wed, 27 Jul 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंवर स‌िंह तंवर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की एक मुश्किल खत्म नहीं होती कि दूसरी शुरु हो जाती है। एक-एक कर पार्टी के 11 विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं और अब आप विधायक करतार सिंह तंवर के घर और फार्म हाउस पर इनकम टैक्स ने छापेमारी कर दी है।
विज्ञापन


करतार सिंह छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। यह छापा सिर्फ करतार सिंह के यहां ही नहीं छतरपुर में रहने वाले अन्य पांच लोगों के घर पर भी पड़ा है।

बुधवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने करतार सिंह तंवर के दक्षिणी दिल्ली स्थित फार्म हाउस और ऑफिस पर छापा मारा। बता दें कि विधायक करतार सिंह तंवर पहले बीजेपी के पार्षद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता संजय स‌िंह ने दी कड़ी प्रत‌िक्र‌िया

income tax department
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी छोड़कर आप का हाथ थाम लिया था और छतरपुर से विधायक चुने गए थे। बुधवार को छतरपुर में करतार सिंह समेत जिन अन्य पांच लोगों के घर पर छापा पड़ा है वो सभी प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसायी हैं।

इस छापेमारी के बाद सीएम केजरीवाल ने कई लोगों के ट्वीट रीट्वीट किए और इस छापेमारी की आलोचना की। अब तक आप के 11 विधायक अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, 'क्या देश के सारे अपराधी आम आदमी पार्टी में हैं?जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के हथियारों,जर्रा जर्रा गूँज उठेगा इंक़लाब के नारों से।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें