फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ तक IT की बड़ी कार्रवाई, नोएडा अथॉरिटी के एडिशनल CEO सहित कई के घर छापा

Wed, 24 May 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आयकर भवन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बुधवार को यूपी के कई नौकरशाहों के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें दो आईएएस भी शामिल हैं। इन अधिकारियों पर आयकर की चोरी की जांच चल रही है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह ही इन अधिकारियों के नोएडा, लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बागपत, मैनपुरी सहित दिल्ली स्थित 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

जिन अधिकारियों के खिलाफ आयकर विभाग ने छापेमारी की है उसमें आईएएस अधिकारी और डायरेक्ट हेल्‍थ हृदय शंकर तिवारी, आईएएस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ वीके शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा शामिल हैं जो फिलहाल आरटीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विशेष सचिव (कारागार) एसके सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक विभाग इन अधिकारियों के खिलाफ कर चोरी के मामले की पहले से ही जांच कर रहा है।

बता दें कि आयकर विभाग इससे पहले भी कई नौकरशाहों के ठिकानों पर ठीक इसी तरह की छापेमारी पहले भी कर चुका है। IT raids are going on in the premises of Addl CEO Greater Noida Authority, Senior officer in UP govt health Ministry, RTO Mamta Sharma — ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2017

  #UPDATE Income Tax raids underway in six cities of Uttar Pradesh covering 15 locations and four officers of the state Government — ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें