फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ज्वैलरी की दुकान से 30 लाख बरामद, 2000 के नए नोट भी शामिल

Thu, 15 Dec 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
note - फोटो : ANI
विज्ञापन
आयकर विभाग ने दिल्ली में एक गहनों की दुकान पर छापा मार कर 30 लाख रुपये बरामद किए। इसमें सरकार द्वारा जारी किए गए दो हजार के नए नोट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बीच आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। विभाग ने एक्सिस बैंक की कनॉट प्लेस शाखा पर छापा मार कर रिकॉर्ड की जांच की है। हालांकि यहां से कुछ संदिग्‍ध बरामद होने की सूचना नहीं है।  

वहीं, एक्सिस बैंक की कश्मीरी गेट शाखा में 40 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों बैंक मैनेजरों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 26 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है कालेधन को सफेद बनाने का सिलसिला

- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में नोटों की बरामदगी का सिलसिला बृहस्पतिवार से ही जारी है। गुड़गांव पुलिस ने दो गाड़ियों से 40 लाख रुपये के नोट बरामद किए हैं। इसमें 24,55,500 के नए नोट भी शामिल हैं।

वहीं, नोएडा में भी आज आयकर विभाग ने छापेमारी कर कालेधन को सफेद बनाने के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। नोएडा के सेक्टर 51 में एक्सिस बैंक की शाखा में 20 फर्जी खातों के माध्यम से 60 करोड़ रुपये के कालेधन को सफेद बनाने की साजिश को आयकर विभाग ने पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें